khabar abhi tak

पश्चिम मध्य रेल में सात माह के दौरान माल लदान 7.78% बढ़ा, अक्टूबर में 15.27% की वृद्धि

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले सात माह (अप्रैल-अक्टूबर) में 33.91 मिलियन टन माल लदान दर्ज किया है। पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 31.46 मिलियन टन था। इस तरह माल लदान में 7.78 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

अक्टूबर में भी माल परिवहन में तेजी रही। इस दौरान 4.98 मिलियन टन माल लदान हुआ, जबकि पिछले साल इसी माह 4.32 मिलियन टन माल लदान दर्ज किया गया था। इस तरह अक्टूबर में 15.27 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

माल लदान बढ़ाने के लिए पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय सहित जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडलों में नए माल यातायात स्रोत विकसित करने और ग्राहकों से समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही नई रेल लाइनों, दोहरीकरण और तिहरीकरण के कार्यों को गति देने, मालगाड़ियों का सुचारु संचालन और माल गोदामों में 24 घंटे लोडिंग-अनलोडिंग की सुविधा विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

गतिशक्ति कार्गो टर्मिनलों और नई साइडिंग के विकास के साथ व्यापारियों को फ्रेट प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। रेलवे का लक्ष्य बेहतर सुविधाओं और किफायती रेल परिवहन के जरिए अधिक माल आकर्षित कर अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak