khabar abhi tak

किसी और की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर दम्पति ने बैंक ले लिया 51 लाख रुपए का लोन, फर्जी विक्रेता के खाते में ट्रांसफर कराई राशि

जबलपुर। जबलपुर के नेपियर टाउन स्थित आईसीआईसीआई बैंक से दम्पति ने फर्जी विक्रेता खड़ा कर बैंक से 51 लाख रुपए का लोन ले लिया। जबकि उक्त जमीन किसी और की थी। इस मामले की जांच की गई तो बैंक को पता चला कि दम्पति ने जो दस्तावेज लगाए थे वे सारे फर्जी है। पुलिस ने बैंक प्रबंधन की शिकायत पर दम्पति व फर्जी विक्रेता के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। 

                                   मदनमहल पुलिस को लिखित शिकायत में आईसीआईसीआई बैंक ब्लूम चौक के मैनेजर विनीत भसीन ने बताया कि आशुतोष शुक्ला और उनकी पत्नी आकृति शुक्ला ने मौजा बैटाला जबलपुर स्थित प्लाट नंबर 29, 30 और खसरा नंबर 91/2 पर घर खरीदने के लिए बैंक में आवेदन किया था। दस्तावेजों और कागजी कार्यवायी के बाद बैंक ने 51 लाख रुपये का होम लोन मंजूर कर दिया। उक्त राशि कथित विक्रेता धर्मपाल सिंह के खाते में ट्रांसफर कर दी गई। शिकायत मिलने पर जब बैंक ने दस्तावेजों की जांच की तो सारे दस्तावेजों फर्जी निकले। आशुतोष शुक्ला, आकृति शुक्ला और फर्जी विक्रेता बने धर्मपाल सिंह ने एक साजिश के तहत कूटरचित दस्तावेजों के जरिए जैन परिवार की जमीन को अपना बताकर ठगी की है। जबकि उक्त जमीन जैन परिवार की है  जो उन्ही के कब्जे की थी।  मामले में पुलिस ने आशुतोष शुक्ला, उसकी पत्नी आकृति शुक्ला और कथित विक्रेता धर्मपाल सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), और 61(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

फर्जीवाड़ा सामने आने पर बैंक को रुपया देने लिखित में दिया-

फर्जीवाड़ा सामने आने पर आशुतोष शुक्ला ने बैंक को लिखित में दिया कि वह  20 अगस्त 2026 को रुपए जमा कर देगा, इसके बाद भी रुपए जमा नहीं किए। यह सबकुछ एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया था। आरोपी तय शर्तों के बाद भी न ब्याज चुकाया न ही मूलधन। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak