पुलिस के अनुसार छिरहटी के जंगल में कुछ लोग नकली भारतीय करेंसी छाप रहे है, खबर मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने बल सहित उक्त स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी, पुलिस को देखते ही आरोपियों में भगदड़ व अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 रुपए के 1702 और 200 रुपए के 101 नकली नोट बरामद किए हैं। कुल 1803 नोटों की कीमत 8 लाख 71 हजार 700 रुपए बताई गई है। बड़ी संख्या में एक ही मूल्यवर्ग के नोट मिलने से पुलिस को आशंका है कि इन्हें बाजार में खपाने की तैयारी थी। हालांकि, नोट कहां छापे जा रहे थे और किन इलाकों में इनकी सप्लाई होनी थी, इसकी जांच की जा रही है।
डिंडौरी और शहडोल के पांच आरोपी गिरफ्तार-
पुलिस ने अरविंद सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी अर्जुली खैरहा, शहडोल, मनीष कुमार सिंह 33 वर्ष निवासी डिंडौरी, अनिल कुमार उरैती 36 वर्ष निवासी लालपुर गाड़ासरई, नहने सिंह मरकाम 54 वर्ष, शरद सिंह मरावी 34 वर्ष दोनों निवासी बोंदर थाना गाड़ासरई, जिला डिंडौरी को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।