khabar abhi tak

स्वच्छता पखवाड़ा-2026: उत्तर मध्य रेलवे देशभर में अव्वल, पश्चिम मध्य रेलवे तीसरे स्थान पर

भारतीय रेलवे की रिपोर्ट में 18 जोनल रेलवे ने लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन किया। उत्तर मध्य रेलवे ने 390 प्रतिशत उपलब्धि के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि पश्चिम मध्य रेलवे 210 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर रहा।

जबलपुर। भारतीय रेलवे ने स्वच्छता पखवाड़ा-2026 की रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश के सभी 18 जोनल रेलवे ने स्वच्छता अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि में उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने देशभर में पहला स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। वहीं, पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) तीसरे स्थान पर रहा।

रेलवे की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान और 1 से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया गया। इस दौरान रेलवे परिसरों और आसपास के उपेक्षित एवं गंदे स्थानों को स्वच्छ और उपयोगी बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, सभी 18 जोनल रेलवे ने मिलकर कुल 1,15,459 सीटीयू ट्रांसफॉर्मेशन किए। यह निर्धारित लक्ष्य का 152.4 प्रतिशत है। यानी रेलवे ने तय लक्ष्य से काफी अधिक स्थानों को स्वच्छता अभियान के तहत बदलने में सफलता हासिल की।

उत्तर मध्य रेलवे ने हासिल किया पहला स्थान

सीटीयू ट्रांसफॉर्मेशन के मामले में उत्तर मध्य रेलवे ने 3,500 के लक्ष्य के मुकाबले 13,648 स्थानों का कायाकल्प किया। यह निर्धारित लक्ष्य का 390 प्रतिशत है। इसी प्रदर्शन के दम पर NCR देश के सभी जोनल रेलवे में पहले स्थान पर रहा।

दूसरे स्थान पर दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) रहा, जिसने 3,100 के लक्ष्य के मुकाबले 7,619 सीटीयू ट्रांसफॉर्मेशन किए। वहीं, पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने 2,600 के लक्ष्य के मुकाबले 5,467 स्थानों का कायाकल्प कर तीसरा स्थान हासिल किया।

पूर्व मध्य रेलवे 17वें स्थान पर

स्वच्छता अभियान में लक्ष्य से अधिक काम करने के बावजूद पूर्व मध्य रेलवे (ECR) की रैंकिंग काफी नीचे रही। 6,300 के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले ECR ने 6,376 सीटीयू ट्रांसफॉर्मेशन किए। यह लक्ष्य का 101 प्रतिशत है। इस प्रदर्शन के साथ पूर्व मध्य रेलवे 18 जोनल रेलवे में 17वें स्थान पर रहा।

क्या है सीटीयू ट्रांसफॉर्मेशन?

सीटीयू यानी क्लीनलीनेस टारगेट यूनिट (Cleanliness Target Unit) स्वच्छता अभियान के तहत चिन्हित किए गए ऐसे स्थान हैं, जहां गंदगी और उपेक्षा के कारण सफाई की विशेष जरूरत होती है। रेलवे इन स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित करता है।

इन स्थानों को जियो-टैगिंग के जरिए पोर्टल पर दर्ज किया जाता है। इसके बाद विशेष अभियान चलाकर उन्हें साफ-सुथरे और उपयोगी सार्वजनिक स्थलों में बदला जाता है। इसका उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि इन स्थानों को भविष्य में भी स्वच्छ बनाए रखना है।

टॉप-3 और पूर्व मध्य रेलवे का प्रदर्शन

रेलवे जोन

निर्धारित लक्ष्य

उपलब्धि

लक्ष्य के मुकाबले

उत्तर मध्य रेलवे (NCR)

3,500

13,648

390%

दक्षिण पूर्व रेलवे (SER)

3,100

7,619

252%

पश्चिम मध्य रेलवे (WCR)

2,600

5,467

210%


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak