khabar abhi tak

2 हजार वापस पाने के चक्कर गवांए 49,838 रुपए, साइबर ठग ने मोबाइल हैक कर मजदूर का खाता किया खाली

जबलपुर। गूगल पर कस्टमर केयर नंबर खोजना एक युवक को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने पहले वीडियो कॉल और कोड के जाल में उलझाया, फिर अचानक मोबाइल हैक कर खाते से करीब 50 हजार रुपये साफ कर दिए।

                              पुलिस के अनुसार ग्राम पोला निवासी अंशुल कुमार पटेल उम्र 22 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। वह पिछले दो साल से टेमर भीटा में मामा राजकुमार पटेल के साथ मार्बल लगाने का काम करता है। उसका खाता इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक, ग्राम पोला मझौली में है। अंशुल ने भीम पे के जरिए परिचित हरिदास मंडल को 2 हजार रुपये भेजने की कोशिश की, लेकिन ट्रांजेक्शन फेल हो गया। हालांकि 2 हजार रुपये कटने का मैसेज आया और बाद में रिवर्सल का मैसेज भी दिखा। अंशुल ने कटने वाले 2 हजार रुपये की शिकायत के लिए गूगल पर हेल्पलाइन नंबर सर्च किया और कॉल किया। कुछ देर बाद एक मोबाइल नंबर से कॉल आया और दूसरे फोन से वीडियो कॉल करने पर पैसे लौटाने का तरीका बताया गया। अंशुल ने चचेरे भाई मोहित पटेल के फोन से वीडियो कॉल किया। ठग ने फोन पे पर 24919 नंबर टाइप करने को कहा। अंशुल ने ऐसा ही किया, पर रकम वापस नहीं आई और ठग ने 3 बजे कॉल करने की बात कहकर फोन काट दिया। इसके तुरंत बाद अंशुल का मोबाइल अचानक बंद होकर ऑटोमैटिक रीसेट हो गया। जब उसने फोन पे पर बैलेंस देखा तो दो बार में 49,838 रुपये कट चुके थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak