जबलपुर। सद्गुरु उत्तराधिकारी संत प्रवर पूज्य श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर विहंगम योग संत समाज, जबलपुर द्वारा रविवार को सिविल लाइन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक 18 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में लेडी एल्गिन चिकित्सालय एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी का सहयोग रहा।
इस अवसर पर आध्यात्मिक सत्संग और भजन कार्यक्रम भी हुआ। श्री सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने प्रवचन दिए, जबकि मंडला से आए श्री बलराम पटेल और श्रीमती मधुलात्ता ने भजनों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में विहंगम योग संत समाज मध्य प्रदेश के समन्वयक श्री जयराम सिंह, मंत्री श्री आर.पी. पांडेय, संयोजक श्री मदन प्रसाद, श्री अशोक जायसवाल, श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, श्री अनिकेत कुमार, श्री हंसराज कुमार, श्रीमती वर्षा गुप्ता और श्रीमती संगीता सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने रक्तदान को मानवता की महत्वपूर्ण सेवा बताते हुए स्वस्थ लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

