khabar abhi tak

रेना यादव की उपलब्धि पर पश्चिम मध्य रेलवे में हर्ष की लहर, WCRMS ने किया अभिनंदन

जबलपुर.  रेलवे स्टेडियम, जबलपुर में आज 12 अक्टूबर को पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ (WCRMS) के महामंत्री अशोक शर्मा एवं WCRMS के पदाधिकारियों की उपस्थिति में खेल विभाग (स्पोर्ट्स विंग) तथा महिला विंग के पदाधिकारियों ने भारतीय हॉकी टीम की सहायक कोच सुश्री रेना यादव की उल्लेखनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

सुश्री रेना यादव ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम की सहायक कोच के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में योगदान दिया। उनकी इस उपलब्धि से भारत के साथ-साथ पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) एवं पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ (WCRMS) का गौरव बढ़ा है। 

इस अवसर पर स्पोर्ट्स प्रेसिडेंट मनोज गुरुमुखी, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी श्री ज्ञान प्रकाश, श्री शिवनारायण सहित खेल विभाग एवं महिला विंग के पदाधिकारियों तथा जबलपुर के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सुश्री रेना यादव को बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सुश्री रेना यादव की यह उपलब्धि भारतीय हॉकी के लिए गर्व का विषय है तथा रेलवे के खिलाड़ियों एवं युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ (WCRMS) की तरफ से संदीप श्रोती,रोशन यादव, हर्ष वर्मा , धर्मेंद्र कुमार ,असद ख़ान नवीन तोमर , अमन ख़ान ,दीपक रजक हसन अली , असलम अली ,नादिर,अफ़सर ख़ान,आरिफ अली  , बॉबी धौलपुरी, भूपत सिंह , देवी सिंह एवं अन्य बहुत से खिलाड़ी उपस्थित रहे 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak