khabar abhi tak

WCR- राज्य स्काउट्स-गाइड्स रैली में दम दिखाएगा जबलपुर मंडल, 107 सदस्यीय दल भोपाल रवाना

 

1 से 5 नवंबर तक होगा आयोजन, कोटा और भोपाल मंडल के स्काउट्स-गाइड्स भी लेंगे हिस्सा

जबलपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल का 107 सदस्यीय दल 9वीं राज्य रैली में शामिल होने के लिए भोपाल रवाना हो गया। भोपाल में 1 से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली इस रैली में जबलपुर के अलावा कोटा और भोपाल मंडल के स्काउट्स एवं गाइड्स भी भाग लेंगे।

अपर मंडल रेल प्रबंधक अभय कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वरुण चतुर्वेदी और सहायक कार्मिक अधिकारी सचिपतिनंदन के मार्गदर्शन में रवाना हुए जबलपुर मंडल के दल का नेतृत्व स्काउट विंग की ओर से आशीष कुमार सोनकर तथा गाइड विंग की ओर से श्रीमती पूनम पांडे करेंगी। दल में जिला सचिव अनिल कुमार चौबे, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) विमलेश कुमार तिवारी सहित अन्य वयस्क पदाधिकारी और लीडर्स भी शामिल हैं।

पांच दिवसीय रैली के दौरान प्रतिभागी विभिन्न सांस्कृतिक, कौशल विकास और प्रतियोगितात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इनमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, रोवर्स के लिए पायनियरिंग गतिविधियां और प्रदर्शनी सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

रैली में प्रतिभागियों को अपनी स्काउटिंग एवं गाइडिंग दक्षता, अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और सेवाभाव प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही अलग-अलग मंडलों से आए प्रतिभागियों के साथ अनुभव साझा करने का मौका भी मिलेगा।

107 सदस्यों की सहभागिता जबलपुर मंडल में स्काउटिंग एवं गाइडिंग गतिविधियों के प्रति उत्साह और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। दल के सदस्य रैली में बेहतर प्रदर्शन कर जबलपुर मंडल और पश्चिम मध्य रेलवे का गौरव बढ़ाने के उद्देश्य से रवाना हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak