khabar abhi tak

IRCTC की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से कर सकेंगे दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन, 3 जनवरी को रीवा से होगी रवाना

जबलपुर। मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों को दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन 3 जनवरी 2027 को रीवा से 'दो ज्योतिर्लिंग के साथ दक्षिण दर्शन यात्रा' के लिए रवाना होगी।

इस यात्रा के दौरान ट्रेन मध्यप्रदेश के रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, बैतूल और नागपुर रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इन सभी स्टेशनों से यात्री ट्रेन में सवार हो सकेंगे।

11 रात और 12 दिनों की इस धार्मिक यात्रा में यात्रियों को तिरुपति, श्रीकालहस्ती, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन सहित दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी और टिकट बुकिंग के लिए इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर रेलवे स्टेशन स्थित कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak