khabar abhi tak

जबलपुर : अचानक अधारताल तहसील पहुंचे कलेक्टर, नामांतरण की फाइलों का किया निरीक्षण

जबलपुर। जिले में राजस्व कार्यों की स्थिति का जायजा लेने अचानक ही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह अधारताल तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने नामांतरण प्रकरणों से संबंधित फाइलों की जांच की और राजस्व कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नामांतरण प्रकरणों के निराकरण तथा लंबित फाइलों की स्थिति पर ध्यान दिया गया।

कलेक्टर ने तहसील में संधारित राजस्व अभिलेखों और प्रकरणों की प्रक्रिया का जायजा लेते हुए कार्यों की समीक्षा की। नामांतरण जैसे महत्वपूर्ण राजस्व मामलों में समयबद्ध कार्रवाई और अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण की अहमियत को देखते हुए निरीक्षण किया गया।

ऑफिस के बाहर टहल रहे कर्मचारियों को जैसे ही कलेक्टर के पहुँचने की जानकारी लगी वैसे ही  सभी भागते हुए अपनी टेबल पर पर पहुंचे..वहीँ अचानक ही निरीक्षण की जानकारी अन्य तहसीलों में फैलते ही सभी जगह के अधिकारी कर्मचारी काम में मग्न दिखाईं दिए.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak