जबलपुर। त्योहारी सीजन पर नौकरी या अन्य प्रकार से लालच देकर साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। रोजाना कहीं न कहीं किसी को वे अपना निशाना बन रहे हैं। हाल ही में गौरीघाट और रांझी के तीन लोगों को अपने निशाने पर लेकर ठगों ने उनके खाते खाली कर दिए। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
गौरीघाट
गौरीघाट निवासी अभिषेक डे मजुमदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आनलाईन के माध्यम से हैदराबाद स्थित कम्पनी मे वर्क फ्रॉम के लिये बात किया, जिसके बदले मे कम्पनी का एचआर जगदीश रविल्ला ने जाँब के नाम पर 200000 रुपये का मांगा। अभिषेक ने एचआर जगदीश रविल्ला के खाते मे 30 अप्रेल को एक्सेस बैक अकाउन्ट एवं एचडीएफसी बैक अकाउन्ट दोनो बैक मे 50000 - 50000 हजार डाले। फिर 4 मई को कम्पनी के बैक कोटक महिन्द्रा के अकाउन्ट मे 50000 हजार रुपये एंव अपने दोस्त अमन राव के अकाउन्ट से यूपीआई के माध्यम से एचआर जगदीश रविल्ला के यूपीआई मे 50000 रुपये डाले कुल रकम 200000 रुपये जॉब के नाम से दिया। कम्पनी से मुझे जाँब के लिये एक लैपटाप लेनोवो कम्पनी का 4 मई को दिया। करीबन 2 माह जाँब करने के बाद मुझे कोई भी सैलरी नही दी गयी। मै फोन के माध्यम से कम्पनी में कार्यरत अन्य कर्मचारियो से बात किया तो पता चला कि किसी को कई महिनो से सैलरी नही दी गयी है। सभी लोगो से पैसे लिये गये बाद मुझे एहसास हुआ कि मेरे साथ जाँब के नाम पर फ्राँड हुआ है। कम्पनी के एचआर जगदीश रविल्ला को उसके मोबाईल न. 7207308732 पर कॉल किया तो बोला कि पैसे वापस कर दूंगा, लेकिन आज तक पैसे वापस नही किया। जाँब के नाम पर पैसे लेकर फ्राँड किया है।
रांझी
रांझी थाने में सायबर सेल से लिखित शिकायत की कि जिसमें लेख है कि श्रृष्टि कुलस्ते निवासी रामनगर व्हीएफजे मड़ई रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका यूनियन बैंक शाखा मेमोरी तिराहा रंाझी में है। 29 सितंबर को इंस्टाग्राम में वर्क फ्राम होम हेंडराईटिंग का एड देखकर दिये गये मोबाइल पर उसने व्हाटसएप के माध्यम से सम्पर्क किया जो मोबाइल नम्बर में विनय अग्रवाल नाम बताया था। दूसरे मोबाइल धारक ने अपना नाम सुशांत अरोरा बताया, जिन्होने उससे रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर 3 अक्टूबर को 499 रूपये देने के लिये बोले। व्हाटसएप पर स्कैनर भेजे, जिसमें गूगल पे के माध्यम से 499 ट्रांसफर कर दिया। उसे हेंडराईटिंग के लिये सामान भेजने के लिये डिलवेरी चार्ज के नाम पर विनय अग्रवाल द्वारा 1599 रूपये मांगने पर उसने गूगल पे के माध्यम से सेंड किये। इसी तरह विनय अग्रवाल द्वारा अलग अलग चार्जेश के रूप में 7 अक्टूबर तक रूपये मांगते गया। उसके द्वारा गूगल पे के माध्यम से अलग अलग कुल 50 हजार 793 रूपये कर ट्रांसफर कर दिये, फिर विनय अग्रवाल नाम के व्यक्ति द्वारा बार बार उससे और पैसों की मांग करने पर उसे फ्राड होने की संदेह हुआ तो इंस्टाग्राम आईडी में चैक की। वहां पर बहुत लोगों ने उनकी आईडी में फ्राड है कमेन्ट किये थे।
रांझी
थाने को सायबर सेल से शिकायत प्राप्त हुयी जिसमें लेख है कि शुभम पटेल निवासी शारदा नगर रंाझी ने लिखित शिकायत की वह डिलेवरी ब्याय का काम करता है। 9 अक्टूबर को रात लगभग 11-30 बजे उसके मोबाइल में मैसेज आया कि उसके बैंक खाते से 74 हजार 954 रूपये डेबिट हो गये। फोन पे से अपना बैंक खाता चैक किया तो पता चला कि उसके बैंक खाते से 74 हजार 954 रूपये किसी निखिल नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुये हैं। उसने यूनियन बैंक शाखा जांकर स्टेट मेन निकलवा व अपना मोबाइल नम्बर चैक किया। उसके मोबाइल में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लिंक भेजकर मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से 74 हजार 954 रूपये की आनलाईन धोखाधड़ी की है।
