khabar abhi tak

दो साल की बच्ची के साथ रेप करने वाला हिस्ट्रीशीटर ' आशीष ' गिरफ्तार, देखें वीडियो

एआई आधारित फोटो

जबलपुर।
विजयनगर के एक निर्माणाधीन साइट पर दो साल की एक बच्ची के साथ रेप करने वाला शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने छानबीन में पाया कि आरोपी युवक पर कई आपराधिक मामले पंजीबद्ध हैं। इस वारदात में गंभीर रूप से घायल बच्ची को बचा लिया गया हे।

विजयनगर पुलिस ने बताया कि यह प्रकरण 10 अक्टूबर का है। 9-10 की दम्यानी रात निर्माणाधीन साइट पर मजदूर परिवार सो रहा था। रात में परिवार की नींद खुली तो उन्हें दो साल की बच्ची नहीं दिखाई दी। परिजनों ने बच्ची को खोजा तो वह रेत में दबी मिली। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए और इलाज के दौरान उसे भर्ती कर लिया गया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। बच्ची की हालत देखकर पुलिस को प्रथम दृष्टया हैवानित होना प्रतीत हुआ। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया, जहां बच्ची के साथ रेप होना सामने आया।


पुलिस ने छानबीन में पाया कि साइट पर काम करने वाला आशीष पटेल गायब है। पुलिस ने छानबीन में आशीष की पतासाजी की और जानकारी मिली कि वह जबेरा का रहने वाला है। पुलिस ने पतासाजी में आशीष को खोज निकाला। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया।

पुलिस ने प्रकरण में आशीष के बारे में जानकारी ली तो वह जबेरा का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 10-12 आपराधिक मामले पंजीबद्ध है। वारदात के बारे में बताया गया है कि बच्ची जब रोने लगी थी तो आरोपी ने उसका सिर रेत में दबा दिया था, जिससे बच्ची की आवाज बंद हो गई थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी भागने में कामयाब हो गया था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak