khabar abhi tak

दूसरी शादी के लिए पहली पत्नी को बोला, तलाक, तलाक, तलाक, गर्भवती को मारपीट कर घर से निकाला..!

 

जबलपुर। हनुमानताल क्षेत्र में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है, यहां पर दहेज के लिए दूसरी शादी करने के लिए इमरान खान नामक युवक ने पहली पत्नी को तलाक, तलाक, तलाक कहकर घर से निकाल दिया। देर रात मारपीट कर घर से निकाली गई महिला ने परिजनों की मदद से थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसपर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु कर दी है। 

                               पीडि़ता ने थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसकी शादी इमरान खान से पूरी रीति रिवाजों के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताडि़त करते रहे। पति इमरान भी शराब पीकर आए दिन मारपीट करता रहा। जबकि शादी के वक्त मोटर साइकल, नगदी रुपए सहित अन्य गृहस्थी का सामान दिया गया था। प्रताडऩा को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने कई बार इमरान व उनके परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। इस बीच महिला गर्भवती भी हो गई लेकिन प्रताडऩा का सिलसिला जारी रही, बीती रात इमरान शराब पीकर घर आया और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा, खबर मिलते ही पीडि़ता के माता-पिता व रिश्तेदार पहुंच गए, जिन्होने समझाकर शांत कराया, लेकिन जैसे ही मायके पक्ष के लोग निकले, इमरान ने मारपीट शुरु कर दी, विरोध करने पर कहा कि वह दूसरी शादी करना चाहता है, पत्नी कुछ समझ पाती इससे पहले इमरान ने तलाक, तलाक, तलाक कहते हुए घर से बाहर निकाल दिया। तलाक की बात सुनकर घर की अन्य महिलाओं (जेठानी व ननद) ने उसे रोकने और समझाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उनके साथ भी अभद्रता की। पीडि़ता द्वारा अपने परिजनों को खबर दी गई। मायके पक्ष के लोग पहुंच गए, जिनके साथ पीडि़ता देर रात ही थाना पहुंच गई और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वह 6 माह के गर्भ से है ऐसे हालात में पति इमरान खान ने तलाक देकर घर से निकाल दिया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में परिजनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak