नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड ने ग्रुप-C के गैर राजपत्रित कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर भेजने की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद राज्य सरकारों, नगर निगमों, स्वायत्त निकायों और विश्वविद्यालयों जैसे संस्थानों में प्रतिनियुक्ति के नए अवसर सीमित हो जाएंगे। आदेश का असर देशभर के सभी रेल मंडलों के कर्मचारियों पर पड़ेगा।
इस निर्णय से भविष्य में प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन करने की तैयारी कर रहे कर्मचारियों के अवसर प्रभावित होंगे। रेलवे के ग्रुप-C संवर्ग में तकनीकी, परिचालन, वाणिज्यिक और कार्यालयीन विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। इनमें स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर, टिकट चेकिंग और बुकिंग स्टाफ जैसे पद आते हैं।
