khabar abhi tak

रामनगर में देर रात शराबखोरी, किराना दुकान से शराब बेचने का आरोप! देखें वीडियो



जबलपुर।
अधारताल के रामनगर में देर रात शराबखोरी किए जाने की खबरें मिल रही हैं। इस मामले में एक किराना दुकान से शराब, चखना आदि बेचने जाने का आरोप लगाया गया है। रामनगर में लोगों का कहना है कि यहां लोगों का रहना दुश्वार हो  गया है। शराबखोरी में होने वाले हो-हंगामें से देर रात तक लोग भयभीत रहते हैं। इस प्रकरण में दो बार थाने में शिकायत दी जा चुकी है लेकिन उसके बाद भी कोई बदलाव नहीं आया है। अधारताल पुलिस का कहना है कि यह प्रकरण पुराना है। इस प्रकरण की जांच की जा रही है। 



रामनगर के रहवासी क्षेत्र में एक किराना दुकान को लेकर क्षेत्रवासी परेशान हो चुके हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यह दुकान देर रात तक खुली रहती है। इस दुकान पर दो पहिया वाहन चालकों का आना-जाना लगा रहता है। लोगों का आरोप है कि इस जगह से देर रात तक चखना और अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। कई बार दुकान के आगे ही लोगों के घरों के सामने यहां शराबखोरी की जा रही है और खाली शराब की बोतलें और चखने के पाउच आदि वहीं फेंक दिए जाते हैं। देर रात तक हो-हल्ला होते रहता है। इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। लोगों का यह भी कहना था कि दुकान वालों को समझाने का प्रयास किया गया है लेकिन वे विवाद करने पर उतारू हो जाते हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak