khabar abhi tak

जबलपुर में डीजे संचालकों की आफत, गोरखपुर, घमापुर में कोहराम मचा रहे दो वाहनों में लदे साउंड सिस्टम जब्त

 

जबलपुर। जबलपुर में ध्वनि प्रदूषण फैलाने और प्रशासनिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस ने गोरखपुर और बेलबाग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने औचक कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से तेज आवाज में डीजे बजा रहे वाहनों और भारी-भरकम साउंड उपकरणों को जब्त कर लिया है।

                                पुलिस के अनुसार बंदरिया तिराहा रामपुर में तेज आवाज में डीजे बजाते हुए समिति के सदस्य दुर्गा प्रतिमा लेकर जा रहे हैं। इस बात की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई, देखा कि लोडिंग वाहन में लदे 6 डीजे साउंड बॉक्स रखे है, पुलिस ने नितिन राजपूत उम्र 33 वर्ष, निवासी जायसवाल मोहल्ला, गोरखपुर कागजात मांगे, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दे पाया। जिसपर पुलिस ने लोडिंग वाहन सहित डीजे जब्त कर म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 7/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। इसी तरह बेलबाग पुलिस को घमापुर चौक के पास एक नीले रंग की टाटा इंट्रा वाहन में तीव्र आवाज में डीजे बजाए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को रुकवाते हुए चालक सुमित मसराम 23 वर्ष, निवासी मोहन विहार कॉलोनी, शाहीनाका, गढ़ा से जब डीजे संचालन की परमीशन मांगी गई, तो वह कागजात दिखाने में असमर्थ रहा। जिसपर पुलिस ने वाहन क्रमांक एमपी 20 जेडजे 3631 के साथ-साथ मौके से जो सामान जब्त किया। पुलिस ने मौके से 01 नीला डीजल जनरेटर, 12 डीजे साउंड बॉक्स, 08 बेस बॉक्स, 04 टोप बॉक्स, 05 एलईडी पार्क लाइट, 01 मिक्सर और 03 एम्पलीफायर, 01 क्रॉस ओवर और 24 वोल्ट की बैटरी जब्त कर ली। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak