khabar abhi tak

जिले की रैंकिंग सुधारने शिक्षा विभाग ने कसी कमर, यूडाइस प्लस पर कार्यशाला

जबलपुर। पीजीआई रैंकिंग में जिले का प्रदर्शन सुधारने और यूडाइस प्लस (UDISE+) पोर्टल पर सटीक प्रविष्टियां सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा केंद्र द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। 27 अक्टूबर को डाइट में शुरू हुई कार्यशाला में रैंकिंग से जुड़े विभिन्न घटकों, परख सर्वे और पोर्टल की प्रविष्टियों पर प्रशिक्षण दिया गया।

जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा ने बताया कि कम प्रदर्शन वाले क्षेत्रों में सुधार और सही जानकारी दर्ज करने पर विशेष जोर दिया गया। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के नियंत्रक आरके पांडे ने निर्माण कार्यों और अधोसंरचना सुधार पर मार्गदर्शन दिया।

पहले दिन पाटन, शहपुरा, सिहोरा और मझौली विकासखंड के बीआरसी, बीएसी, एमआईएस, उपयंत्री और जनशिक्षक शामिल हुए। 28 अक्टूबर को जबलपुर ग्रामीण, नगर-एक, नगर-दो, कुंडम और पनागर विकासखंड के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यूडाइस प्रभारी एवं प्रोग्रामर पारुल राय ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान सहायक परियोजना समन्वयक राजेश तिवारी, मोनिका लकड़ा और छाया राज उपस्थित रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak