khabar abhi tak

जबलपुर : चोरी गया ट्रक बरेला क्षेत्र में कबाड़ी गैस कटर से काट रहा था, पहुंच गई पुलिस

जबलपुर. जिले के बरेला थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी खेड़ा स्थित एक पोल्ट्री फार्म के पास चोरी-छिपे ट्रक को कबाड़ में तब्दील करने का मामला सामने आया है। बिना वाहन मालिक की जानकारी और अनुमति के बिना करीब दो लाख रुपये में ट्रक का सौदा कर उसे गैस कटर से काटा जा रहा था। पीडि़त की शिकायत पर बरेला पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आधा कटा ट्रक और भारी मात्रा में कटाई में इस्तेमाल होने वाले औजार जब्त किए हैं।

बताया जाता है कि ग्राम पहाड़ी खेड़ा में एक पोल्ट्री फार्म के समीप खड़ा ट्रक (क्रमांक एमपी 17 एचएच 3470) अचानक गायब करने और काटने की साजिश रची गई। आरोप है कि पोल्ट्री फार्म संचालक शिवराम साहू ने ट्रक मालिक की जानकारी के बिना कबाड़ी से 2 लाख रुपये में सौदा तय कर लिया। इस अवैध गतिविधि में शिवराम साहू, साजिद अली उर्फ झटका, विजय कोरी, और राजिम शाह की संलिप्तता के नाम सामने आए हैं। ये सभी मिलकर गैस कटर की मदद से ट्रक के टुकड़े-टुकड़े कर रहे थे।

मालिक पहुंचा तो उड़ गए होश

जैसे ही वाहन मालिक को गुप्त सूचना मिली कि उसके ट्रक को काटा जा रहा है, वह भागता हुआ पहाड़ी खेड़ा स्थित पोल्ट्री फार्म पहुंचा। वहां अपने ट्रक को आधा कटा हुआ और कबाड़ में बदलते देख उसके होश उड़ गए। पीडि़त ने बिना देर किए बरेला थाना पहुंचकर आपबीती सुनाई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बरेला थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak