khabar abhi tak

बुधवार रहा लूट का दिन ! सोने की चेन, मंगलसूत्र और मोबाइल पर झपट्टा मारा


जबलपुर
। त्योहार पर भीड़ बढ़ते ही शातिर बदमाश भी सक्रिय हो गए है। बुधवार को शहर और देहात क्षेत्रों में तीन जगहों पर लूट की वारदातें सामने आई हैं। इनमें सोने की चेन, मंगलसूत्र सहित मोबाइल छीन लिए गए हैं। गढ़ा, खितौला और ओमती थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

गढ़ा

गढ़ा के शिमला हिल्स में रहने वाली कौशल्या पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार की शाम लगभग 4 बजे अपने पड़ौसी सोना झारिया, कोरी अम्मा के साथ तिलवारा घाट दर्षन करने ऑटो से गये थे। वापस आते समय शारदा चौक के आगे दुर्गा मंदिर तिराहा में ऑटो से उतरकर पैदल पैदल अपने घर जा रहे थे। शिमला हिल्स की चढ़ाई में पप्पू अंडे के सामने पहंुचे थे कि सामने से काले रंग की मोटर सायकल में 2 लड़के आये। सामने वाला लड़का कपड़े से मुंह बांधा हुआ था तथा पीछे वाला लड़का टोपी लगाये हुये था। उससे गले में पहनी हुयी चैन उतारने के लिये बोले। उसने मना किया तो उसे धक्का देकर गिरा दिया फिर गले में पहनी हुयी सोने की चैन लूटकर एलआईसी तरफ भाग गये। 

खितौला

खितौला पुलिस ने बताया कि चर्च कॉलोनी में रहने वाली मोनू परौहाने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार शाम लगभग 5-30 बजे वह एवं उसका बेटा वेदांश के साथ अपनी छोटी देवारानी रश्मि परौहा के घर गयी थी। शाम लगभग 7-30 बजे बेटे वेदांश के साथ घर आ रही थी। पालीवाल कालोनी राजा मौर्य के निर्माणाधीन मकान के सामने पहुंची, तभी 3 लड़के एक मोटर सायकल में आये और उसके गले में पहना हुआ मंगलसूत्र छीन लिया। मंगलसूत्र में एक पेंडल एवं 6 गुरिया सोने के काले मोती लगे हुये थे साथ में काला धागा अलग से पहने हुयी थी। मोटर सायकल चलाने वाले वाले लड़के ने मंगलसूत्र झपट लिया था तथा तीनों मोटर सायकल से खितौला बजार तरफ भाग गये थे। 

ओमती 

ओमती ने बताया कि बुढ़ार निवासी विपिन कुमार सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 अक्टूबर को वह अपने सर्वाईकल का उपचार कराने के लिये अच्छे डाक्टर की तलाश में जबलपुर में आया था। मुन्ना पान भंडार के पास रात लगभग 8-30 बजे गूगल मेप देखते हुये रेलवे स्टेषन तरफ जा रहा था। तभी पीछे से एक मोटर सायकल मेें 2 लड़के आये और उसके हाथ से मोबाइल झपट कर भाग गये। मोटर सायकल में पीछे बैछा लड़का दुबला पतला, सफेद चौकड़ी दार शर्ट पहना था। वह अपने घर बुढ़ार चला गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak