khabar abhi tak

दस लाख रुपए न देने पर मां के साथ गाली गलौज, बहन के साथ मारपीट कर की तोडफ़ोड़

 

जबलपुर। कोतवाली थानान्तर्गत छोटी देवन दीक्षितपुरा क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब रुपए न मिलने पर दुर्गेष वाजपेई नामक युवक ने घर में मां रश्मि वाजपेई के साथ गाली गलौज शुरु कर दी। बहन ने बीच बचाव किया तो उसके साथ मारपीट कर घर में तोडफ़ोड़ कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिसपर दुर्गेश धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने रश्मि बाजपई की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरु कर दी है। 

                                पुलिस के अनुसार छोटी देवन दीक्षितपुरा निवासी रश्मि बाजपेई उम्र 55 वर्ष का बादशाह हलवाई मंदिर के पास वसीम जी की बिल्डिंग में 5 वीं मंजिल में फ्लैट है, जिसमें उनका बेटा दुर्गेष रहता है, जो काई भी काम धंधा नहीं करता। रश्मि बाजपेई की जून 2026 में जमीन बिकी थी जिसमें 30 लाख रूपये बेटे ने धंधा करने के लिये थे, उन रूपयों का दुर्गेष ने अपने खर्चो में उड़ा दिया। इसके बाद रश्मि अपनी सब्जी मंडी की दुकानों से आलू-प्याज का कारोबार करती है, बीती रात दुर्गेष शराब के नशे में घर आया और दस लाख रुपए की मांग करने लगा। उसने यह कहते हुए रुपए देने से मना कर दिया कि दो बेटियां है जिनकी शादी करना है, रुपए नही दे सकते है। इस बात पर भड़के दुर्गेष ने मां रश्मि के साथ गाली गलौज करते हुए घर में तोडफ़ोड़ शुरु कर दी। बहन प्रिया ने दुर्गेष को रोकना चाहा तो उसके साथ जमकर मारपीट की। जिससे उसके चेहरे पर चोटें आई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्हे देख दुर्गेश धमकी देते हुए भाग निकला। रश्मि बाजपेई ने थाना कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपी युवक को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 


  

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak