khabar abhi tak

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, फांसी के फंदे पर लटकती मिली लाश

जबलपुर। माढ़ोताल थानान्तर्गत राजीव गांधी नगर में आकाश विहार में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब मोहन लाल साहू क ो फांसी के फंदे पर लटकते देख भाई नितिन साहू चीख पड़ा, शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिनकी मदद से मोहन लाल को फंदे से उतारकर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर मोहनलाल को डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 

                                    पुलिस के अनुसार आकाश विहार राजीव गांधी नगर निवासी मोहनलाल साहू उम्र 43 वर्ष बीती रात 11 बजे के लगभग घर आया और किसी से कुछ बात किए बिना ही अपने कमरे में चला गया। परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले मोहनलाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बात भाई नितिन ने मोहनलाल को आवाज लगाई कोई जबाव न मिलने पर नितिन घबरा गया, कमरे में अंदर जाकर देखा तो मोहनलाल फांसी के फंदे पर लटक रहा था। जिसपर वह चीख पड़ा, शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने मोहनलाल को इस हालत में देखा तो स्तब्ध रह गए। नितिन ने फंदा काटकर मोहनलाल को उतारकर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मोहनलाल को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। संदिग्ध हालात में हुई मोहन की मौत को लेकर पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएगें उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak