khabar abhi tak

साइबर ठगी : एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाता खाली


जबलपुर।
साइबर ठगों की जालसाजी से लोगों के खाते खाली हो रहे हैं। मामले में पुलिस की सारी कवायद फेल साबित हो रही है। रोजाना कहीं न कहीं कोई इन ठगों के शिकार हो रहे हैं। ऐसे ही दो मामले सामने आए हैं, जिसमें ग्वारीघाट और माढ़ोताल में खातों से अज्ञात लोगों ने पैसे निकाल लिए, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।

ग्वारीघाट 

ललपुर निवासी रोहित लांजेवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ऑटो चलाता है। 22 अक्टूबर को उसके फोन में कोई एपीके फाईल डाउनलोड हो गयी थी। उसेे जानकारी नहीं कहां से हुयी है। उसके मोबाइल की स्क्रीन में साफ्टवेयर अपडेट का आप्शन दिख रहा था। कुछ घंटे होने के बाद भी आप्शन दिख रहा था। उसने अपना मोबाइल आन किया। चैक करने पर गूगल पे के माध्यम से 48 हजार रूपये व फोन के माध्यम से 15 हजार 600 रूपये उसके अलग अलग खाते से कट गये। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सायबर फ्राउड कर उसके साथ धोखाधड़ी करते हुये उसके बैंक खातों से 63 हजार 600 रूपये हड़प लिये। 

माढ़ोताल 

माढ़ोताल में रहने वाले पूर्वी कुर्मी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साथ आनलाईन 64 हजार 229 रूपये की धोखाधड़ी हुयी है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी अन्य का रूप धारण कर उसे धोखा देते हुये छलपूर्वक उसके 64 हजार 229 रूपये हड़प लिये। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak