पुलिस के अनुसार भेड़ाघाट के चौकीताल क्षेत्र में रहन ेवाला सुरेन्द्र चौधरी करीब 15 दिन से काम पर नहीं जा रहा था, यहां तक कि उसने परिवार में लोगों से बातचीत क रना भी बंद कर दिया था। बीती शाम 5 बजे के लगभग जब घर में कोई नहीं था, तब सुरेन्द्र ने हंसिया से स्वयं पर हमला कर गर्दन काट ली। देर शाम परिजन लौट कर घर आए तो देखा कि सुरेन्द्र खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ा है, गर्दन आधी लटकी हुई है। सुरेन्द्र को देख परिजनों में चीख पुकार मच गई, शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिन्होने सुरेन्द्र को तत्काल मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने हालत को देखते हुए भरती कर इलाज शुरु कर दिया। रात 12 बजे के लगभग सुरेन्द्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मर्ग जांच में जो भी तथ्य सामने आएगें, उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
जबलपुर। भेड़ाघाट थानान्तर्गत चौकीताल क्षेत्र में सुरेन्द्र चौधरी नामक युवक ने हंसिया मारकर स्वयं की गर्दन काट ली। परिजनों ने सुरेन्द्र को खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
Tags
jabalpur