जबलपुर। जबलपुर के सिहोरा नगर पालिका परिषद ने आज दोपहर नया बस स्टैंड पर 10 दुकानों को सील किया। यह कार्रवाई बकाया वसूली के लिए की गई। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार इन दुकानों पर 1.25 करोड़ रुपए से ज्यादा बकाया है। इसमें 75 लाख 11 हजार 576 रुपए प्रीमियम और करीब 50 लाख रुपए किराया शामिल है। कई नोटिस के बाद भी राशि जमा नहीं हुई।
नियमों के अनुसार, 120 दिन में प्रीमियम जमा न करने पर आवंटन रद्द हो सकता है। अनुबंध न करने और किराया न देने वाले दुकानदारों को बेदखल कर दोबारा नीलामी होगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप झरिया के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में रवि बर्मन, संतोष तिवारी, अनिकेत तिवारी, आनंद नामदेव, संदीप श्रीवास्तव, हिमांशु कुरारिया और कीर्ति बर्मन (हैप्पी) मौजूद रहे। नगर पालिका ने बकायादारों से जल्द राशि जमा करने की अपील की है।
Tags
jabalpur