khabar abhi tak

जीजा को टाटा करके घर निकले साले का जीवन से हो गया ' टाटा '


जबलपुर।
मझौली के अमगवां गांव में रहने वाले अपने जीजा के घर मिलने आए साले की दास्तां ने सबको चौका दिया है। साला दिलीप घर से जाते समय अपने जीजा को टाटा करके घर जाने के लिए निकला था, जहां मंगलवार की सुबह चौपड़ा गांव के पास उसका शव मिला। मौके पर पुलिस ने उसे दुर्घटनाग्रस्त होना बताया।

मझौली पुलिस ने बताया कि मंगलवार को सुनील भूमिया निवासी ग्राम देवरी अमगवां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ख्ेाती किसानी करता है। सोमवार को उसका साला दिलीप भूमिया उसके घर घूमने आया था। वह रात लगभग 11-30 बजे साला अपनी मोटर सायकल से अपने घर जाने के लिये निकला था। उसे सुबह लगभग 7-30 बजे साले के मोबाइल नम्बर पर कॉल किया तो डायल 112 में लगे कर्मचारी ने कॉल उठाया एवं बताया कि ग्राम चौपड़ा मेन रोड मझौली के पास एक्सीडेंट सूचना पर आये हैं। यहां रोड किनारे एक व्यकित मोटर सायकल सायकल के साथ घायल अवस्था में पड़ा है। जिसे उपचार हेतु शासकीय अस्पताल मझौली लेकर जा रहे हैं। वह शासकीय अस्पताल मझौली जाकर देखा। डॉक्टर ने चैक कर उसके साले दिलीप कुमार भुमिया निवासी ग्राम मुड़ारी इंद्राना को मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak