बताया गया है कि गर्भवती अनीता की तबियत बिगडऩे पर डाक्टरों ने डिंडौरी जिला अस्पताल में भर्ती किया। जहां पर हालत को देखते हुए देर रात जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां मां और नवजात दोनों की मौत हो गई। अनिता व उसके नवजात बच्चे की मौत की खबर से परिजन भड़क गए, उनहोने आज डिंडौरी में परिचितों व अन्य रिश्तेदारों के साथ सड़क पर धरना देकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने परिजनों को समझाइश देते हुए कहा कि मृतका नवविवाहिता थी। जबलपुर पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने और जांच के लिए मर्ग कायम किया जाएगा, इसके लिए मायके पक्ष के लोगों का जबलपुर जाना जरूरी है। लेकिन परिजन किसी की बात को सुनने के लिए तैयार नहीं थी, उनका कहना था कि शवों को जबलपुर से डिंडौरी लाया जाए। यहां पर दोनों का यहां पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्हे जबलपुर ले जाने एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई फिर भी वे अपनी बात पर अड़े रहे। खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विधायक ओमकार सिंह मरकाम पहुंच गए, जिन्होने परिजनों से चर्चा की इसके बाद वे जबलपुर के लिए रवाना हुए है।