67 वें पुलिस शहीद स्मृति दिवस परेड में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन प्रमोद वर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से), पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) , सेनानी 6वीं वाहिनी विसबल जबलपुर श्री सिद्धार्थ चौधरी (भा.पु.से) द्वारा शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजली दी गई। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन जबलपुर प्रमोद वर्मा द्वारा वर्ष 2025-26 में शहीद हुये मध्यप्रदेश पुलिस के 09 जवानों के नाम के वाचन सहित सहित देशभर में शहीद हुये कुल 154 पुलिस कर्मियों को श्रृद्धांजलि देते हुये देश भर में राष्ट्र की सेवा में अपने सर्वोच्च बलिदान से पुलिस बल का गौरव बढाते हुये शहीद हुए जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया तथा कहा कि यह दिन हम सभी के लिये अपने कर्तव्यपथ पर बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को नमन करने का दिन है, जिनकी शहादत हमें सदैव प्रेरित करती है । आपने शाहीदों का सम्मान करते हुये शहीदों के परिजनों को श्रीफल शॉल भेट किया। इस अवसर पर राजपत्रित अधिकारी एवं व्हीकल फैक्ट्री, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, गन कैरिज फैक्ट्री, सेन्ट्रल ऑर्डिनेंस डिपो के अधिकारी तथा 6वीं वाहिनी के समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।