पुलिस के अनुसार सुनील कुमार झा उम्र 61 वर्ष निवासी शिव किराना के पास संजीवनी नगर आज अपनी से पत्नि व बेटी के साथ मार्केट जाने के लिए निकले। जब वे कछपुरा मोड़ पर पहुंचे तभी सामने से आ रही आटो एमपी 20 एक्स ए 5155 तेज गति से कार से टकरा गई। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं आटो उछलकर बिजली के खम्बे से टकरा गया, हादसे में आटो चालक को चोट आई। कार सवार व उनकी बेटी ने चालक को उठाया तो वह गाली गलौज पर उतारु हो गया। वहीं अंशुल अग्रवाल उम्र 42 वर्ष निवासी बस्ती न. 2 अमखेरा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह आटो चलाता है। आज प्लेटफार्म न. 1 से रैपिडो के माध्यम से सामान कछपुरा छोडने अपने आटो एमपी 20 एक्स ए 5155 से जा रहा था लाल मैदान कछपुरा मोड पहुंचा तभी लाल मैदान की ओर से आ रही कार क्रमांक केए 51 एमपी 7978 के चालक ने टक्कर मार दिया जिससे आटो बिजली के खम्बे से टकरा गया। टक्कर एवं खम्बे से टकराने से आटो छतिग्रस्त हो गया तथा उसके हाथ पैर व कमर मे चोटे आ गयी। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर एक दूसरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। घटना को देख आसपास से गुजर रहे लोगों में चीख पुकार व अफरातफरी मच गई थी। इस बीच दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया, जिसे लोगों ने हस्तक्षेप कर सुलझाया।
जबलपुर। संजीवनी थानान्तर्गत कछपुरा मोड़ पर आज तेज गति से आ रहा आटो कार से टकरा गया, कार से टकराकर आटो उछलकर बिजली के खम्बे से टकरा गया, जिससे आटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में आटो चालक को चोटें आई है। इस बीच कार सवार सुनील कुमार झा व उनकी बेटी ने कार से उतरकर आटो चालक को उठाया तो वह गाली गलौज पर उतारु हो गया।
Tags
jabalpur