पुलिस के अनुसार सोनवारी गांव मैहर में किसान रज्जनसिंह अपने परिवार के साथ खेत में ही मकान बनाकर रहते थे। बीती रात दो बजे के लगभग जब परिजन गहरी नींद में थे। इस दौरान अज्ञात बदमाश घर के अंदर पहुंचे, जिन्होने बरामदे में सो रहे रज्जनसिंह पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। रज्जनसिंह की चीख पुकार सुनकर पत्नी अंजना सहित बेटा, बेटी व मां बीच बाहर आए और बीच बचाव करने की कोशिश की तो उनपर भी कुल्हाड़ी से हमले किए गए। जिससे चारों के शरीर पर गंभीर चोटें आई और वे भी गिर गए। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिन्हे देख हमलावर भाग निकले। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने सभी को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने किसान रज्जनसिंह को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं परिवार के चारों सदस्यों की हालत को देखते हुए भरती कर उपचार शुरु कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर मामला रंजिश या लूटपाट से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है।
मैहर। मैहर के सोनवारी गांव में देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर किसान रज्जनसिंह पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। रज्जनसिंह पर हमला होते देख पत्नी, बेटा, बेटी व मां बीच बचाव करने आई तो उनपर पर जानलेवा हमले किए गए। हमले में चारों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर हालत गंभीर बनी हुई है।
Tags
maihar