khabar abhi tak

पिस्टल-चाकू अड़ाकर पेट्रोल पम्प कर्मी से दस हजार की लूट


जबलपुर।
भेड़ाघाट के पास पेट्रोल पम्प पर मंगलवार देर रात पेट्रोल पम्प कर्मी को चाकू-पिस्टल अड़ाकर अज्ञात युवकों ने लूट की। लूटपाट करने के बाद आरोपी स्कूटर पर सवार होकर भाग गए। मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

पुलिस भेड़ाधाट पुलिस ने बताया कि बुधवार को तेवर में रहने वाले अभिषेक झारिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रिलायंस पेट्रोल पम्प संचालक जयदीप सिंह जोली के पम्प पर पेट्रोल डालने का काम करता है। उसके साथ संदीप बेन भी काम करता है। मंगलवार को उसकी तथा संदीप बेन की ड्यिूटी रात 10 बजे से थी। रात लगभग 1 बजे तीन अज्ञात लड़के बिना नम्बर की एक्सिस से आये एवं 100 रूपये का पेट्रोल डालवाए। 1 लड़के ने 500 रूपये दिये। उसने खुल्ले रूपये देने से जेब से पैसे निकाले तो एक लड़के ने उसके पेट पर चाकू अड़ा दिया। दूसरे लड़के ने पिस्टल जैसा हथियार दिखाया। वह डर गया। दूसरे लड़के ने उसके हाथ में रखे लगभग 10 हजार रूपये छीन कर तीनों लड़के भाग गये।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak