khabar abhi tak

पलक झपकते गले से ' श्रृद्धा ' का मंगलसूत्र गायब, ऑटो चालक फुर्र

एआई आधारित फोटो

जबलपुर।
लेबर चौक से दीनदयाल चौक तक जाने के लिए एक महिला को बिठाकर रवाना हुए ऑटो में पलक झपकते उसका मंगलसूत्र गायब हो गया। महिला ने मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ऑटो चालक सहित सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

लार्डगंज पुलिस ने बताया कि गुलौआ चौक निवासी श्रृद्धा दीक्षित ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट काम करती है। शुक्रवार शाम लगभग 4-30 बजे ननद पूजा व अपने 3 वर्षिय बेटे के साथ स्नेहनगर से पैदल मेहता पेट्रोल पम्प तक आये थे। मेहता पेट्रोल पम्प के सामने एक ऑटो में पहले से तीन महिला तथा एक छोटा बच्चा बैठे हुये थे। ऑटो में दीनदयाल बस स्टेण्ड जाने के लिये हम भी बैठ गये। ऑटो वाले ने लेवर चौक से अंदर होते हुये न्यू आदर्श कालोनी के गेट के सामने उतार दिया। बोला कि इन सवारियों को किसी दूसरी जगह जाना है, कहकर ऑटो मोड़कर वापस चला गया। ऑटो जाने के बाद उसने गले में पहना हुआ सोने का लम्बा मंगलसूत्र देखा, जो नहीं था। अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak