जबलपुर। पनागर के बरौंदा गांव के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की पतासाजी के लिए सभी थानों को सूचना भेज दी है।
पनागर पुलिस ने बताया कि शनिवार को मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि योगेश ठाकुर निवासी कैकुवल्ली बेलखाडू को बघौड़ा एवं बरौदा के बीच पनागर में अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से घायल अवस्था में भाई शशंाक ठाकुर लाया था। डॉक्टर नेे चैक कर योगेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर के अंदरूनी हिस्सों में काफी चोंटे थी, जिससे योगेश मेडिकल लाते समय बीच रास्ते में दम तोड़ दिया।