जबलपुर। स्वर्गीय एडवोकेट चिंतामन साहू जी की स्मृति में मंगलवार, 13 अक्टूबर को छोटा फुहारा, जबलपुर में उनके नाम पर मार्ग के नामकरण एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन शाम 4 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। यह आयोजन स्व. साहू जी के संगठनात्मक योगदान, वैचारिक निष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को सम्मानित करने का अवसर है।आयोजक समिति ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।
