मंडला। मंडला के मोतीनाला स्थित मंगली रोड पर आज उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई, हादसे में मोटर साइकल के परखच्चे उड़ गए, वहीं बाइक वार हरिसिंह मरावी के सिर, चेहरे, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक ट्रक का डीजल खत्म होने के कारण चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर डीजल लेने गया था। इस दौरान बाइक सवार हरि सिंह मरावी उम्र 29 वर्ष अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए, वहीं हरिसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते देख राह चलते लोगों में चीखपुकार मच गई, देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Tags
mandla