khabar abhi tak

रेड और टैकल का शानदार खेल, एक्सीलेंस की झोली में कबड्डी का खिताब



जबलपुर।  श्री जानकीरमण महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीन कबड्डी पुरुष स्पर्धा का खिताबी दंगल पीएम एक्सीलेंस कॉलेज ने जीत लिया। दूसरे दिन खेले गए फाइनल मुकाबले में इस टीम ने शासकीय महाविद्यालय सिहोरा को 32-20 के अंतर से पछाड़कर ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले हुए प्रथम सेमीफाइनल में सिहोरा ने 39-36 के स्कोर से और दूसरे सेमीफाइनल में पीएम एक्सीलेंस ने 36-16 के स्कोर से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई थी। समापन समारोह में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष संदीप जैन, उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता संपूर्ण तिवारी, शासी निकाय अध्यक्ष शरद भाई पालन, प्राचार्य डॉ. अभिजात त्रिपाठी, डॉ. शक्ति सिंह मंडलोई, डॉ. आनंद सिंह राणा तथा डॉ. अमित साहू ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

​दंगल के बाद चुनी गई जिले की मजबूत टीम

​टूर्नामेंट के समापन के तुरंत बाद जबलपुर जिला कबड्डी दल का आधिकारिक चयन भी पूरा किया गया। दोनों दिनों तक चले इस खेल आयोजन में व्यवस्था और तकनीकी पक्ष को संभालने में स्पोर्ट्स ऑफिसर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभिन्न संस्थाओं से आए खेल अधिकारियों में डॉ. शालिनी यादव, सुनील दत्त लखेरा, डॉ. रमेश शुक्ला, डॉ. हरीश दुबे, डॉ. रचना शुक्ला, मूर्तिदास यादव, डॉ. रचना विश्वकर्मा, रोहिला पिल्ले, कृष्ण कुमार, संजय कुमार, राजेन्द्र प्यासी, सुदर्शन ठाकुर, विवेक चौबे तथा हरविंदर सिंह शामिल रहे।

​मैदान पर रेफरी दल ने परखी हर कलाबाजी

​प्रतियोगिता के दौरान अंकों और नियमों की निष्पक्ष निगरानी के लिए गठित निर्णायक मंडल में शानू यादव, मनजीत सामल, दिनेश तिवारी, शोभा प्रधान, साक्षी विश्वकर्मा, दिव्या मल्लाह, आकृति विश्वकर्मा, अंशिका पटेल और मोनिका सिंह ने दायित्व निभाया। इनके अलावा यू.एस. दुबे, सुरेश मिश्र विचित्र, डॉ. अनामिका सिंह, राखी बाजपेयी, मुकेश श्रीवास्तव, श्रुति शुक्ला, मानसी गौतम, ओमप्रकाश गुप्ता, संजय पांडे, गोपाल प्रसाद रैकवार तथा भूपेंद्र रैकवार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उपस्थित रहकर उत्साहवर्धन किया। मंच का संचालन डॉ. आनंद सिंह ने संभाला, जबकि आभार डॉ. शक्ति सिंह मंडलोई ने व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak