जबलपुर। बरगी में रविवार की रात एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी को घर में छोड़ दिया और घर के बाहर आकर आंगनबाड़ी के पास मलगा के पेड़ पर फंदा लगाकर उस पर लटकर गया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए मेडिकल भेजा।
बरगी पुलिस ने बताया कि रविवार रात विसराम मरावी ने सूचना दी कि उसके बड़े भाई झाडूलाल मरावी मजदूरी करने 2 माह से बाहर गये हैं। उसका भतीजा आकाश मरावी गांव में रहता है। 25 अक्टूबर को कार्यक्रम में मिड़की से घर आया था। रात लगभग 8 बजे घर से निकला। घर पर आकाश मरावी की गर्भवती पत्नी सुमन मरावी थी। वह अपने घर के बाहर आंगनबाड़ी तरफ गया था। उसे जानकारी मिली कि आंगनबाड़ी के पास मढ़िया में किसी ने फांसी लगा ली है। उसने जाकर देखा उसका भतीजा आकाश मरावी मलगा से चुननी से फांसी लगाकर लटका था, जिसकी मृत्यु हो गयी थी। पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
