जबलपुर। गुप्तेश्वर में बुधवार सुबह एक पुताई मजदूर की लाश मिली। एमजीएम से स्कूल की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे लोगों की भीड़ लगी रही। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त की और शव पीएम के लिए मेडिकल भेजा।
गोरखपुर पुलिस ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर गोरखपुर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। मृतक की शिनाख्त रामपुर छापर निवासी प्रदीप उर्फ राजू यादव के रूप में हुई है। यह पुताई का काम करता था। प्रारंभिक जांच में उसकी मौत सड़क हादसे में होने की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा कैसे हुआ है। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। इसकी छानबीन की जा रही है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मर्ग कायम किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों को खंगाल रही है, ताकि इस प्रकरण में हकीकत सामने आ सके।
