khabar abhi tak

कार मे टक्कर लगने की बात पर बलवा, घर में घुसकर मारपीट

एआई आधारित फोटो 

जबलपुर।
बरगी के पिपरिया गांव में मामूली बात पर मंगलवार की रात बलबा हो गया। कार में टक्कर लगने की बात से खफा होकर एक परिवार ऑटो चलाने वाले परिवार के घर में घुस गया और जमकर मारपीट, तोड़फोड़ की। मौके पर बीच-बचाव करने आए पड़ोसियों को देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।

बरगी पुलिस के मुताबिक मंगलवार पिपरिया गांव में रहने वाले दुर्गेश साहू ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि स्वयं की गाड़ी चलाने का काम करता है। 19 अक्टूबर को रात लगभग 8-30 बजे अपने आटो को भुतआई मुण्डा टोला के रोड किनारे खड़ा किया था। तभी गांव का सुरेन्द्र श्रीपाल अपनी ईको कार से सालीवाड़ा देवद्वार जा रहा था, जिसने अपनी कार को उसकी आपे ऑटो से सटाकर निकाला। कार में पीछे तरफ खरोंच लग गई। वहां से वह ऑटो लेकर घर आ गया। लगभग आधा घंटा बाद सुरेन्द्र श्रीपाल अपने परिवार के सौरभ श्रीपाल, लल्लू उर्फ नरेन्द्र श्रीपाल, दीपेंश श्रीपाल, सुरेन्द्र का लड़का सचिन सभी एक राय होकर लाठी डंडा पत्थर लेकर उसके घर के अंदर घुस आये। अपशब्द करते हुये बोले कि तूने मेरी कार में टक्कर मारा है। उसके पिता जुगल किशोर साहू, बड़ा भाई अमित साहू, मां सुनीता बाई साहू ने धीरे बात करने के लिये कहा। आपस में बैठकर बात सुलझा लेगें। उसी बात पर सुरेन्द्र श्रीपाल ने उसके साथ अपशब्द करते हुये लाठी से हमला कर उसके नाक अंाख के पास चोट पहुंचा दी। उसके पिता व भाई अमित साहू बीच बचाव करने लगे तो लल्लू श्रीपाल, सुरेन्द्र श्रीपाल लाठी से मारपीट कर दोनों को हाथ पैर व शरीर में चोटें पहुंचाये। मां सुनीता साहू एवं भाभी काजल साहू बीच बचाव करने आये तो सचिन श्रीपाल ने पत्थर से मां को पत्थर एवं भाभी काजल को डंडे से मारकर चोट पहुंचा दी। आंगन मे खडी आपे एवं अशोक लीलैंड गाडी मे तोडफोड कर नुकसान किये। मोहल्ले के लोगों ने आकर बीच बचाव किया तो सभी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak