जबलपुर/दमोह। दमोह के हटा व पटेरा में बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के दौरान चोरी करने वाले गिरोह के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जबलपुर व इंदौर के 11 शातिर चोरों को आज पुलिस ने जुलूस निकालकर कोर्ट में पेश किया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरोह के सदस्य हिंदू श्रद्धालुओं के वेश में भगवा झंडा लेकर रथयात्रा में शामिल हुए थे। वे भीड़ में मिलकर लोगों के पर्स चोरी कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने एक एक कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पांच आरोपी इनोवा कार से चोरी करने आए थे। इनका भी जुलूस निकाला गया। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी जबलपुर व इंदौर के है। पुलिस ने इन सभी को कड़ी पूछताछ के बाद आज जुलूस निकालकर कोर्ट में पेश किया है।