जबलपुर। केंट में लोगों के लिए फ्राइ-डे लूटपाट का दिन रहा। शुक्रवार को दो जगहों पर लोगों के अज्ञात बाईक सवारों ने मोबाइल छीन लिए। इनमें से एक एनसीसी बटालियन का हवलदार है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिए हैं और आरोपियों की निशानदेही और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
केंट पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात सतना निवासी दिनेश कुमार कलवानी ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह प्रापर्टी रियल स्टेट का काम करता है। शुक्रवार को प्रापर्टी के संबंध में बात कर राजुल सिटी तिलहरी से ऑटो से पेंटीनाका तक आया। वह पैदल लवली होटल सिविल लाईन वापस जा रहा था। अंधेरा होने से अपने मोबाइल की टार्च जलाकर पैदल चल रहा था। रात लगभग 8 बजे केाबरा केंटीन के आगे चर्च के सामने पहुंचा। तभी पीछे से एक मोटर सायकल में 2 लड़के आये और उसके हाथ से मोबाइल झपटकर सृजन चौक तरफ भाग गये। दोनों लड़के कम उम्र के लग रहे थे।
इसी तरह एमईएस कॉलोनी निवासी प्रवीण कोले ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह फर्स्ट एमपी एनसीसी बटालियन में हवलदार के पद पर पदस्थ है। 28 सितंबर को डियूटी हेतु नागपुर गया था। डियूटी के बाद टेªन से नागपुर से जबलपुर स्टेशन आया। सुबह लगभग 6 बजे पैदल घर की ओर जा रहा था। जैसे ही एम्पायर टाकीज चौराहा के पास पहंुचा, तभी पीछे से बिना नम्बर की स्पेलेंडर मोटर सायकल में 2 अज्ञात लड़के आये और उसका झपट्टा मारते हुये उसके हाथ से उसका मोबाइल लेकर भाग गये।
