बताया गया है कि रांझी निवासी वैभव दुबे निजी कंपनी में नौकरी करता है। बीती देर रात करीब 1 बजकर 52 मिनट पर वह एक्टिवा से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह सिविल लाइन चौराहे पर पहुंचा, दो एक्टिवा पर सवार पांच युवकों ने उसे रोक लिया। इसी दौरान एक युवक अपनी गाड़ी से उतरकर वैभव के करीब पहुंचा। वैभव ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकडऩे की कोशिश की, लेकिन इसके बाद आरोपी मौके से भागने लगे।इसके बाद थाना पहुंचकर वैभव ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसपर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और तलाश शुरु कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी निकाले है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपियों ने वैभव को चाकू अड़ाया है, इसके बाद वैभव ने डटकर सामना किया, फिर खतरा भांपकर वैभव वहां से दौड़ते हुए भाग निकला। वहीं आरोपी इंद्रा मार्केट की ओर निकल गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जबलपुर। एमपी के जबलपुर में सिविल लाइन चौराहा के समीप दो एक्टिवा से आए पांच बदमाशों ने एक युवक को चाकू अड़ाकर लूटने की कोशिश की, लेकिन युवक ने बदमाशों का डटकर सामना किया। इस बीच आरोपियों से बचते हुए युवक वैभव दुबे अपनी जान बचाकर भाग निकला और सीधे थाना पहुंच गया।
Tags
jabalpur