khabar abhi tak

युवक की हत्या कर शराब दुकान के सामने फेंकी लाश, सिर व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान

मंडला। मंडला के मोहगांव स्थित चाबी क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब एक युवक की लाश शराब दुकान के पास मिली। युवक की सिर व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे, जिसे देख ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की हत्या कर लाश को यहां पर लाकर फेंका गया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरु कर दी है। 

                         पुलिस के अनुसार मोहगांव के चाबी क्षेत्र में अज्ञात तत्वों ने युवक की हत्या कर लाश को शराब दुकान के सामने फेंक दिया, आज सुबह जब लोग यहां से निकले तो युवक की लाश देखी, जिसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। लाश मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराई लेकिन किसी ने भी पहचान नहीं की। पुलिस का कहना है कि घटनाक्रम देर रात हुआ है, शव को घसीटने के निशान भी मिले है। पुलिस का कहना है कि युवक के शरीर पर आई चोट से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, यहां तक कि अन्य थानों को भी इस संबंध में सूचना दी गई है ताकि शिनाख्त हो सके। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak