khabar abhi tak

जबलपुर से छिंदवाड़ा जा रही सूत्र सेवा बस दुर्घटनाग्रस्त, एक दर्जन यात्री घायल, मची रही अफरातफरी

जबलपुर/छिंदवाड़ा. जबलपुर से छिंदवाड़ा जा रही सूत्र सेवा की बस मंगलवार 8 अक्टूबर की सुबह हादसे का शिकार हो गई। छिंदवाड़ा पहुंचने से पहले बाईपास के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब एक दर्जन यात्रियों को चोटें आई हैं। हालांकि, किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे और घायल यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर कुछ ही देर में डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

क्रेन की मदद से बस हटाई

हादसे में सूत्र सेवा की बस क्रमांक एमपी04 पीए 3660 क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस की मौजूदगी में क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाकर सीधा कराया गया। हादसे के कारण कुछ समय तक मौके पर यातायात प्रभावित रहा। फिलहाल अस्पताल में भर्ती घायल यात्रियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस अचानक अनियंत्रित होने के बाद पलटी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak