घमापुर में दुर्गा पंडाल के पीछे चल रहे जुआंफड़ पर पुलिस की दबिश, जुआंडियों में मची भगदड़, घेराबंदी में पकड़े गए 9
byKhabarAbhiTak-
0
जबलपुर। जबलपुर के झंडा चौक घमापुर में उस वक्त भगदड़ मच गई, जब दुर्गा पंडाल में चल रहे जुआंफड़ पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 9 जुआंडिय़ों को गिरफ्तार कर करीब 67 हजार 450 रूपये, 8 मोबाईल, 1 कार, 2 दुपहिया वाहन जब्त कर लिया।
बताया गया है कि पुलिस अधिकारियों को खबर मिली कि झंडा चौक में दुर्गा पंडाल के पीछे कुछ युवक जुआं खेल रहे है। जिसपर सीएसपी शुभम सिंह ठाकुर द्वारा थाना ओमती, सिविल लाईन, हनुमानताल तथा घमापुर के बल को हमराह लेकर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में भगदड़ मच गई, जिन्होने भागने की कोशिश की लेकिन घेराबंदी में पकड़े गए, पुलिस ने मौके से सौरभ केवट उम्र 28 वर्ष निवासी बरउ मोहल्ला, निखिल सोनी उम्र 28 वर्ष निवासी साउथ मिलौनीगंज गोहलपुर, मोन्टल पासी उम्र 37 वर्ष निवासी बम्बा देवी मंदिर के पास घमापुर, लल्ला उर्फ सचिन अहिरवार उम्र 30 वर्ष निवासी झण्डा चौक प्रेमसागर हनुमानताल, सुरजीत सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी सिविल लाईन, अशोक प्रजापति उम्र 42 वर्ष निवासी रज्जन डेरी घमापुर , सिद्धार्थ सोंधा उम्र 25 वर्ष निवासी ओम कला मंदिर के पीछे घमापुर, जय चौहान उम्र 27 वर्ष निवासी दक्षिण मिलौनीगंज गोहलपुर, ताज बेग उम्र 29 वर्ष निवासी पठानी मोहल्ला पनागर को पकड़कर करीब 67 हजार 450 रूपए नगद, 8 मोबाईल, ताश के पत्ते, कार एमपी 20 एक्सी बी 1067 तथा 2 दुपहिया वाहन एमपी 20 जेडएन 8052 एवं एमपी 20 एक्स एच 3761 जब्त कर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। जुआंडिय़ों को पकडऩे में थाना घमापुर के प्रधान आरक्षक प्रेम शंकर त्रिपाठी, रविंद सोनी, राममिलन आरक्षक त्रिलोक , हरिओम, वीरेन्द्र, नीरज, थाना हनुमानताल के उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह , प्रधान आरक्षक राजा भैया चैबे, आरक्षक आशीष तिवारी, आरक्षक साजिद खान, थाना ओमती के उप निरीक्षक श्रीराम सनोडिया प्रधान आररक्षक रामसिंह परते, आरक्षक मिथलेश शुक्ला, सुजीत त्रिपाठी, कुलदीप बघेल की सराहनीय भूमिका रही।