जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन पर अधोसंरचना और परिचालन संबंधी उन्नयन कार्य के चलते यात्री ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इसके तहत 26 और 27 अक्टूबर को चार मेमू ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इसके अलावा कई ट्रेनों का संचालन बीना के बजाय खुरई, महादेवखेड़ी और मुंगावली स्टेशन से किया जाएगा।
रेल प्रशासन के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा, परिचालन सुगमता और रेल अवसंरचना के उन्नयन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
26 और 27 अक्टूबर को निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें
बीना–रूठियाई मेमू (61611): 26 और 27 अक्टूबर को निरस्त।
रूठियाई–बीना मेमू (61612): 26 और 27 अक्टूबर को निरस्त।
बीना–रूठियाई मेमू (61625): 26 और 27 अक्टूबर को निरस्त।
रूठियाई–बीना मेमू (61626): 26 और 27 अक्टूबर को निरस्त।
दो एक्सप्रेस ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
मुजफ्फरपुर–सूरत एक्सप्रेस (19054): 25 अक्टूबर को आगासोद–मालखेड़ी–महादेवखेड़ी होकर फ्लाईओवर मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन बीना स्टेशन को बायपास करेगी।
ओखा–गोरखपुर एक्सप्रेस (15046): 25 अक्टूबर को महादेवखेड़ी–मालखेड़ी–आगासोद होकर फ्लाईओवर मार्ग से संचालित होगी और बीना स्टेशन नहीं आएगी।
खुरई, महादेवखेड़ी और मुंगावली से चलेंगी ट्रेनें
खुरई स्टेशन:
कटनी–बीना मेमू (11602): 26 और 27 अक्टूबर को बीना के बजाय खुरई में यात्रा समाप्त करेगी।
बीना–कटनी मेमू (11601): 27 अक्टूबर को बीना के बजाय खुरई से रवाना होगी।
महादेवखेड़ी स्टेशन:
कोटा–बीना मेमू (11603): 26 और 27 अक्टूबर को महादेवखेड़ी में यात्रा समाप्त करेगी।
बीना–कोटा मेमू (61634): 26 और 27 अक्टूबर को महादेवखेड़ी से रवाना होगी।
मुंगावली स्टेशन:
कोटा–बीना मेमू (61633): 26 और 27 अक्टूबर को मुंगावली में यात्रा समाप्त करेगी।
बीना–कोटा मेमू (11604): 27 अक्टूबर को मुंगावली से रवाना होगी।
कटनी मुड़वारा मेमू के संचालन में भी बदलाव
बीना–कटनी मुड़वारा मेमू (61619): 27 अक्टूबर को बीना के बजाय महादेवखेड़ी स्टेशन से फ्लाईओवर मार्ग होते हुए सुबह 10:20 बजे रवाना होगी।
कटनी मुड़वारा–बीना मेमू (61620): 26 और 27 अक्टूबर को बीना के बजाय महादेवखेड़ी स्टेशन तक संचालित होगी। ट्रेन का महादेवखेड़ी पहुंचने का निर्धारित समय रात 12:50 बजे है।
रेल प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के मार्ग, प्रारंभिक स्टेशन और गंतव्य में हुए बदलाव की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
