khabar abhi tak

जबलपुर:एमएलबी स्कूल की कैंटीन में भोजन करते ही चक्कर खाकर गिरीं छात्राएं,हड़कंप



जबलपुर। राइट टाउन स्थित महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (एमएलबी स्कूल) में कैंटीन में ठेके का खाना खाने से 3 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक भोजन करने के कुछ ही देर बाद परिकल्पना पांडे, कमल और सुप्रिया को चक्कर आने लगे और उनकी शारीरिक स्थिति नाजुक होने लगी। घबराए परिजनों और स्कूल प्रबंधन ने तत्काल तीनों छात्राओं को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें फौरन भर्ती कर गहन चिकित्सीय जांच और उपचार शुरू किया। समय पर मिले इलाज के बाद अब बच्चियों की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखा जा रहा है। इस अप्रिय वाकये ने विद्यालय परिसर में चलने वाली खानपान व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भारी संख्या में अध्ययनरत छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए खाद्य सामग्री के भंडारण, रसोई की साफ-सफाई और भोजन पकाने की प्रक्रिया की गुणवत्ता पर अभिभावक गहरी चिंता जता रहे हैं। कैंटीन में ठेके के परोसे जाने वाले सभी व्यंजनों की नियमित रूप से प्रशासनिक जांच और स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन होना बेहद जरूरी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak