khabar abhi tak

एमपी में दर्दनाक हादसा : बस-कार की टक्कर, महिला समेत 3 की मौत, बच्ची गंभीर, सड़क पर पड़ी थी लाशें

सीधी. एमपी के सीधी जिले में शुक्रवार दोपहर बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई। कार में सवार पांच साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा अमरपुर के बेहड़ा मोड़ के पास हुआ।

प्रत्यक्षर्शियों के मुताबिक तीन लोगों की लाशें सड़क पर पड़ी थी। कार के अंदर खून से सनी बच्ची रो रही थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 112 और एंबुलेंस को सूचना दी। बच्ची को कार से बाहर निकाला।

कार के परखच्चे उड़े, बस भी डैमेज

सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक के शव को कपड़े से ढक दिया। कार के परखच्चे उड़ गए हैं। बस का सामने का हिस्सा भी डैमेज हुआ है।

बच्ची की हालत गंभीर

चुरहट अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर अनूप सिंह के मुताबिक, हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। शुरुआती जानकारी में मृतकों के नाम और पते की पुष्टि नहीं हो सकी थी। घायल बच्ची ने अपना नाम रानी तिवारी बताया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

चुरहट पुलिस ने बताया- हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोगों की पहचान की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों वाहनों की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak