पुलिस के अनुसार माढ़ोताल निवासी अशोक ग्रोवर आज दोपहर 3 बजे के लगभग कार से शहर की ओर निकले, जब वे बल्देवबाग पहुंचे तो उनकी कार का टायर पंचर हो गया। जिसके चलते उन्होने कार को सड़क किनारे रोका और टायर बदलने में जुट गए। इस दौरान बाइक से एक युवक आया और पिछली सीट में रखे दो बैठग उठाकर ले गया, जिसमें करीब साढ़े तीन लाख रुपए रखे थे। अशोक ग्रोवर टायर बदलकर आए तो देखा कि कार में रखे रुपए से भरे बैग गायब थे। उन्होने पुलिस को खबर देते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की, यह खबर क्षेत्र में कुछ ही देर में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। दिन दहाड़े हुए घटनाक्रम से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया था। खबर मिलते ही पुलिसा मौके पर पहुंच गई और पूछताछ के बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकालना शुरु कर दिया। वहीं आसपास के क्षेत्र में नाकाबदी कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी।
जबलपुर। कोतवाली थानान्तर्गत बल्देवबाग क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब पेट्रोल पम्प संचालक अशोक ग्रोवर की कार से अज्ञात बदमाश ने साढ़े तीन लाख रुपए से भरे दो बैग पलक झपकते ही पर कर दिए। अशोक ग्रोवर कार के पंचर होने के कारण टायर बदल रहे थे। इस दौरान घटना हो गई। दिन दहाड़े हुए घटनाक्रम से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
Tags
jabalpur