khabar abhi tak

रेलवे : भेड़ाघाट-भिटौनी के बीच सिहोदा रेल फाटक 309 पर 7 से 12 अक्टूबर तक सड़क यातायात रहेगा बंद

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के अंतर्गत समपार क्रमांक 309, कि.मी. 973/18-16 (सिहोदा गाँव), सेक्शन भेड़ाघाट-भिटौनी पर अप एवं डाउन ट्रैक के आवश्यक अनुरक्षण कार्य (ओवर हॉलिंग) के चलते सड़क यातायात को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। उक्त कार्य रेल पथ अनुरक्षण से संबंधित है।

समपार क्रमांक 309 पर दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को प्रात: 08:00 बजे से 12 अक्टूबर 2026 को रात  08:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए मार्ग पूर्णत: बंद रहेगा। इस अवधि में इस समपार से होकर आवागमन संभव नहीं होगा।

सड़क उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए इस दौरान रोड ट्रैफिक गेट क्रमांक 308 (दिघौरा गेट) एवं गेट क्रमांक 310 (आमाहिनौता गेट) से आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। आमजन से अनुरोध है कि निर्धारित अवधि में समपार क्रमांक 309 का उपयोग न करते हुए उक्त वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा अनुरक्षण कार्य के दौरान रेलवे द्वारा जारी सुरक्षा एवं यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें।

कैथरा फाटक पर 07 अक्टूबर को सड़क यातायात रहेगा बंद

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल के विक्रमपुर-भिटौनी रेलखंड पर समपार क्रमांक 301 स्पेशल (कैथरा फाटक), कि.मी. 959/13-959/15 पर रेलपथ अनुरक्षण कार्य किया जाना है। अनुरक्षण कार्य के सुचारू एवं सुरक्षित निष्पादन के लिए समपार क्रमांक 301 स्पेशल पर दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को प्रात: 11:00 बजे से 07 अक्टूबर 2026 को दोपहर  02:00 बजे तक सड़क यातायात पूर्णत: बंद रहेगा। इस अवधि में भारी एवं हल्के वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में रोड ट्रैफिक गेट क्रमांक 299 (बिलपठार) एवं गेट क्रमांक 300 (टेड़ी चौकी) का उपयोग किया जा सकेगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak