khabar abhi tak

पमरे के भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्यपाल पुरस्कार परीक्षण शिविर में जबलपुर जिले के 27 स्काउट-गाइड सफल (देखें लिस्ट)

जबलपुर। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर जिला संघ के लिए गौरव का विषय है कि दिनांक 17 से 19 अगस्त 2026 तक आयोजित राज्य मुख्यालय के राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर में जबलपुर जिले के 27 स्काउट-गाइड सफल हुए।

जिले के स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर ने इस उपलब्धि के माध्यम से अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षण के प्रति समर्पण का परिचय दिया। जिले के लिए यह विशेष उपलब्धि है, क्योंकि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने राज्य पुरस्कार परीक्षण में सफलता प्राप्त की है। सफल प्रतिभागियों को आगामी 9वीं राज्य रैली में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि से जबलपुर जिला संघ में हर्ष का वातावरण है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak